Friday, December 14, 2012


 सिरोही, 14 दिसम्बर।          
प्रभारी मंत्री ने  नई आबादी  जावाल स्कूल में किए स्वैटर वितरण:- महिला एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती मंजूदेवी मेघवाल  ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नई आबादी जावाल में पहुच कर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पहल वेलफेयर सोसायटी के भामाशाह दिनेश चौधरी की ओर उपलŽध कराए गए 150 स्वैटरों का वितरण किए। उन्होंने वहॉ उपस्थित छात्र-छात्राओं से रूबरू होते हुए कहा कि मनुष्य का धर्म है कि वह अच्छे कार्य करें । उन्होंने कहा कि अपनों के लिए तो सभी कार्य करते है , लेकिन दूसरों के लिए किए गए कार्यो में परमार्थ के कार्य होते है। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के महत्व को समझे । उन्होंंने सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यो की जानकारी देकर योजनाओं से अवगत कराया।
      इस अवसर पर जिला कल€टर मदनसिंह काला ने कहा कि किसी के दिल में कार्य करने की तमन्ना हो तो कार्य में सफलता अवश्य ही मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रेम और लग्न से किए गए कार्य हमेंशा सफल होते है। उन्होंने कहा कि हमेशा व्य€ित को देने का भाव मन मेें रखना चाहिए न की लेने का । इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समेत विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद थे।

No comments: