Saturday, September 5, 2020

इकबालखान बने राष्ट्रीय महासचिव व अजय त्यागी प्रदेशाध्यक्ष

 *प्रैस विज्ञप्ति*


आल इण्डिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री फरीद कादरी ने राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष की संगठन के प्रति वफादारी, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए श्री इकबाल खान को राष्ट्रीय महासचिव पद पर नियुक्त किया है। इसके साथ ही श्री इकबाल खान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे पदभार ग्रहण करने से राजस्थान मे रिक्त हुए प्रदेशाध्यक्ष पद पर श्री  अजय त्यागी को नियुक्त करते हुए समस्त राजस्थान मे नवीन कार्यकारिणी गठन करने बाबत निर्देशित किया। कल देर रात राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के समस्त कार्यकर्ताओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मे राजस्थान के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्री अजय त्यागी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्रीमती राखी शुक्ला को प्रदेश उपाध्यक्ष,   श्री दिनेश अदिवाल को प्रदेश महासचिव व  श्री विरेन्द्र आभाणी को प्रदेश संयोजक, श्री  राजेंद्र छंगाणी को प्रदेश उप संयोजक, श्री रमेश सुथार को प्रदेश सचिव व श्री जेताराम परिहार को प्रदेश मीडिया प्रभारी 

नियुक्त किया है। राजस्थान के समस्त पदाधिकारीयो से चर्चा के पश्चात आगामी तीन-चार दिन मे प्रदेश के सभी जिलो मे जिलाध्यक्षो की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। कार्यकारिणी गठन के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयो को शुभकामनाऐ दी।